गोरखपुर: गोरखपुर में बवाल: विवाद के बाद तलवार-चाकू से हमला, चार लोग घायल; भीड़ ने रोड जाम की कोशिश की, पुलिस ने मामला शांत कराया
गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के कुसमही बाजार स्थित राम जानकी मंदिर के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष की ओर से तलवार और चाकू से हमला कर दिया गया।इस हमले में कालीचरण, गोविंद, सोनू और गुड्डू नाम के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गुड्डू कसौधन, जो बजरंग दल से जुड़े हैं, बीच-बचाव के दौरान घायल