बांके बाज़ार: बाँके बाजार पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बाँके बाजार थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के पच महल्ला गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 20 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। मौके से राजेंद्र दास को गिरफ्तार कर लिया गया।