कर्वी: जनपद के पहाड़ी कस्बे में फूड कमिश्नर बनकर दो अज्ञात लोगों ने किराना दुकानदार से की ठगी
जनपद के पहाड़ी कस्बे में बीते शुक्रवार की शाम को किराना दुकानदार रामबाबू अग्रहरी से दो अज्ञात लोगों ने फूड कमिश्नर बांदा बता कर ₹5000 की ठगी की है। पीड़ित रामबाबू अग्रहरि ने आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे घटना की जानकारी दी है। और बताया कि सैंपल भरने और सैंपल फेल होने पर कार्रवाई की धमकी देकर अज्ञात लोगों ने उसे ₹5000 की ठगी कर ली।