केरेडारी: विद्यालय प्रबंधन समिति गठन में गड़बड़ी का आरोप
विद्यालय प्रबंधन समिति गठन में गड़बड़ी का आरोप केरेडारी पंचायत पेटो के प्राथमिक विद्यालय चट्टी पेटो में विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) के गठन के दौरान अनियमितता का आरोप लगा है। आरोप है कि चुनाव कराने पहुंचे पदाधिकारी द्वारा भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया और बिना प्रस्तावक-समर्थक के सदस्यों का चयन कर लिया।