अरथूना: पाराहेड़ा के प्राचीन शिव मंदिर महा मंडलेश्वर में स्वयं भू शिवलिंग की आकर्षक सजावट बनी आकर्षण का केंद्र
पिछले एक माह से चल रहे जिले में श्रावण मास के तहत अब जिले भर में श्रावण मास का उद्यापन किया जा रहा है। एवं शिव मंदिरों में श्रद्धा भक्तों की खासी भीड़ लगी हुई है। शुक्रवार सुबह 11 :30 पर मिली जानकारी अनुसार पाराहेडा गांव के प्राचीन शिव मंदिर महामंडलेश्वर मंदिर स्वयंभू शिवलिंग की आकर्षक सजावट की गई। जो आकृषण का केंद्र बनी और दिनभर भक्तों ने दर्शन किए।