गोरखपुर: कैंट पुलिस ने ऑटो से गुम हुए बैग को महज कुछ घंटों में बरामद कर आवेदक को सकुशल सुपुर्द किया
MMM में आंध्र प्रदेश से एडमिशन कराने गोरखपुर आये,व्यक्ति का बैग ऑटो में छूट गया था,जिसमें उनके डॉक्यूमेंट व अन्य सामान थे।आवेदक ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस चौकी पर दी।उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये चौकी प्रभारी रेलवे उ0नि0 रवि प्रकाश कुंवर मय पुलिस टीम द्वारा CCTV कैमरों की मदद से उक्त ऑटो को खोजकर बैग को सकुशल बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया