छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला का विश्वास जीता, जबकि जांच में वह सिक्योरिटी गार्ड निकला। उसने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए और चुपके से अंतरंग फोटो एवं वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला को बदनाम करने की नीयत से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड करता था तथा जान से मारने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। “अभियान संवेदना” के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
#Raigarh #CrimeNews #ChakradharnagarPolice #AbhiyanSamvedna #Blackmailing #SocialMediaCrime #PoliceAction #ChhattisgarhNews #FatafatNews