मधेपुरा: प्रगतिशील मिथिला समाज ने कला भवन परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर दिया एक दिवसीय सांकेतिक धरना
जिला मुख्यालय स्थित कलाभवन परिसर में बुधवार को प्राउटिस्ट सर्व समाज की अगुवाई में प्रगतिशील मिथिला समाज की ओर से एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। धरना के बाद अपनी मांगों लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। धरना को प्रगतिशील मिथिला समाज के पंचशाखा सचिव मोहन मंडल ने संबोधित किया।