सैदपुर: किशोरी हत्याकांड मामले में पीड़ितों से मिलने पहुँचे BJP MLC हंसराज विश्वकर्मा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
करंडा थानाक्षेत्र के कटारिया में बीते दिनों 16 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिसके बाद मंगलवार की दोपहर को भाजपा के वाराणसी जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने मृतका निशा विश्वकर्मा के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।