सिंगरौली: महिला थाना मे हुआ जन चेतना परामर्श आयोजन, 06 प्रकरणों का हुआ निराकरण
महिला थाना सिंगरौली (म.प्र.) मे नवाचार अन्तर्गत जन चेतना परामर्श का आयोजन किया गया। आयोजन मे 15 आवेदिकाओं के आवेदन पर थाना बुलाया जाकर जन चेतना परामर्श मे सलाहकार एवं काऊंसलर की उपस्थिति मे पति पत्नी की समस्याओं को सुना जाकर निदान हेतु परामर्श दिया गया 06 प्रकरणों मे परामर्श उपरान्त पति पत्नी को एक साथ रहने के लिए संकल्पित कराया गया।