सिंगरौली: कोतवाली की कमान अशोक सिंह परिहार को तो मोरवा निरीक्षक बनाए गए कपूर त्रिपाठी,पुलिस विभाग में हुई बड़ी सर्जरी।
जिला सिंगरौली के पुलिस विभाग में हुई बड़ी सर्जरी 8 निरीक्षकों का हुआ फेरबदल कोतवाली के कमान अशोक सिंह परिहार को तो मोरवा निरीक्षक बनाए गए कपूर त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव के आचार संहिता खत्म होते ही सिंगरौली पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल कर दिए गए हैं चुनाव की आचार संहिता के बीच में ही कोतवाली एवं बरगवां थाना के निरीक्षकों को हटा दिया गया था।