सिंगरौली: कसैया के जंगल में तीन दिन पुराना गन्नई निवासी महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के वार्ड क्रमांक एक कसैया जंगल में एक महिला का शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना प्राप्त की कसैया के जंगल में एक महिला का शव छत विछत तरीके से पड़ा हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मर्ग कायम कर शव की शिनाख्त कराई है।