सिंगरौली: चितरंगी बाजार में बाइक की डिग्गी से चोर ने निकाले 20 हजार रुपये, घटना सीसीटीवी में हुआ कैद
बाइक की डिग्गी से चोर ने निकाले 20 हजार रुपये, सीसीटीवी में हुआ कैद हुई चोरी की पूरी वारदात सिंगरौली जिले के चितरंगी बाजार में एक शातिर चोर ने एक व्यक्ति की मोटरसाईकिल की डिग्गी में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिये। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।