भीलवाड़ा: महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के पद के 10 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम, गौसेवा के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ
भीलवाड़ा। परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन को महामंडलेश्वर पद प्राप्त हुए 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक एवं सेवा आधारित कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दशक पूर्ति के पावन अवसर को आश्रम द्वारा विशुद्ध रूप से *'गौ-सेवा'* को समर्पित किया गया।