आरा: चौकीपुर गांव में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर जान से मारने का हुआ प्रयास
Arrah, Bhojpur | Oct 6, 2026 भोजपुर के चौकीपुर में पूर्व के विवाद को लेकर एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना में राजू कुमार नामक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। गोली उनके पेट में लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जख्मी राजू कुमार ने बताया कि उनका पहले से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है।