गुन्नौर: गांव फैजपुर में जर्जर मकान भरभरा कर गिरा, मलबे में दबने से दो किशोर हुए घायल
रजपुरा क्षेत्र के गांव फैजपुर में एक जर्जर मकान बारिश के दौरान अचानक से भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के मलबे में दबने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव फैजपुर निवासी नरेंद्र का जर्जर मकान बारिश के दौरान अचानक से भरभरा कर गिर गया। जिसके मलबे में दबने से नरेंद्र के दो बेटे राज और आदित्य घायल हो गए।