सिरसागंज: थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव कौरारी खुर्द में अजगर निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
नगला खंगर क्षेत्र के गांव कौरारी खुर्द में सरकारी तालाब के पास एक अजगर निकल आया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने अचानक अजगर सांप को देखा तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने पकड़े हुए अजगर को सौंप दिया।