सिरसागंज: गाॅव नगला मदारी अपने घर में झाड़ू लगा रही महिला के साथ मारपीट करते हुए चाकू से प्रहार किया घायल, थाने पहुंची पीड़िता
सिरसागंज के गाॅव नगला मदारी में घर में झाड़ू लगा रही महिला के साथ मारपीट करते हुए चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया गया। पीड़िता ने थाने पहुॅचकर मारपीट करने वालों विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि विपक्षी आए दिन बिना वजह गाली गलौज कर उसे परेशान किया करते थे। मौका पाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।