पूरनपुर: शेरपुर कला में गैंगस्टर के तीन आरोपियों के मकान व प्लाट किए कुर्क, एसडीएम की मौजूदगी में की गई कार्रवाई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के मोहल्ला कुर्रेशियान निवासी इकबाल उर्फ चूहा व उमर और असलम निवासी ईदगाह कुर्रेशियान पर पशु तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के साथ ही धन अर्जित करते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। बुधवार को तीनों आरोपियों के मकान व प्लाट किए कुर्क।