भितरवार: सहारन गुरुद्वारा के पास स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सहारन गुरुद्वारा के पास स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायलों को भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। टक्कर में दोनों पति-पत्नी उछलकर सड़क पर जा गिरे। सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल। अज्ञात चार पहिया वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।