कुरई: कुरई बस स्टैंड पर दो ट्रकों की टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
Kurai, Seoni | Jul 31, 2026 सिवनी के कुरई बस स्टैंड पर दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। शुक्रवार को हुए हादसे में दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रकों में सवार चालक और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।