हमीरपुर: ग्राम पंचायत पतारा के बिलाही डेरा में रोड नहीं तो वोट नहीं की अर्जी लेकर ग्रामीणों ने डीएम से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
गुरुवार को दोपहर में ग्राम पंचायत पतारा के बिलाही डेरा के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं अर्जी हमारी मर्जी आपकी" बैनर लेकर मुख्यालय में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने रोड न बनने पर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से वह सरकारी सुविधाओं से वंचित है।