बाह: कस्बा भदरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत,पुलिस जांच में जुटी
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा भदरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।