पानापुर: भोरहा गांव में अलाव की चिंगारी से लगी भीषण आग, दमकल दल ने आग पर पाया काबू
Panapur, Saran | Dec 18, 2024 पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में बुधवार की सुबह7 बजें अलाव से निकली चिनगारी से अशोक महतो, शंकर महतो एवं रामप्रवेश महतो का झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि अशोक महतो अपने बथान में बंधे मवेशियों के पास अलाव जलाए थे। बुधवार की सुबह अलाव से निकली चिनगारी से आग लग गई एवं देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर तीनो घरों को अपनी आगोश में ले लिया।