Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

रायगढ़: रायगढ़ में मोक्ष एकादशी पर इस्कॉन की गीता रैली का आयोजन, हरिनाम संकीर्तन से गूंजा पूरा शहर

Raigarh, Raigarh | Nov 30, 2025
रायगढ़ में मोक्ष एकादशी पर इस्कॉन की गीता रैली का आयोजन,हरिनाम संकीर्तन से गूंजा पूरा शहर।इस बड़ी संख्या में श्रद्धालु बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।

MORE NEWS

यू.पी.स्टाईल जैसे शराब माफियाओं की संपत्ति पुलिस करेगी जप्त #news #raigarh #viral #cg #crime

यू.पी.स्टाईल जैसे शराब माफियाओं की संपत्ति पुलिस करेगी जप्त #news #raigarh #viral #cg #crime

Raigarh, Raigarh | Jun 17, 2026

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 की तैयारियों पर जोर, घरघोड़ा एवं रायगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित

ग्राम पंचायतवार एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश, सितंबर 2026 एवं मार्च 2027 के लक्ष्यों पर विशेष फोकस

कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के मार्गदर्शन में मंगलवार को जनपद पंचायत घरघोड़ा एवं जनपद पंचायत रायगढ़ के सभा कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित सभी घटकों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीईओ द्वारा की गई, जिसमें दोनों जनपदों के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की ब्लॉक स्तरीय टीम उपस्थित रही।
 बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं की प्रगति का आकलन किया।

स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, 4-डस्टबिन प्रणाली एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 के तहत ग्राम पंचायतवार (जीपी-वाईस) एक्शन प्लान की गहन समीक्षा की गई। सभी ग्राम पंचायतों को निर्धारित श्रेणीकरण के अनुरूप अपनी कार्ययोजना तैयार करने तथा समयबद्ध तरीके से उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में घर-घर से कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत बनाने, स्रोत स्तर पर सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा देने, 4-डस्टबिन प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने तथा सेग्रीगेशन शेड के नियमित संचालन पर विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, घरेलू कम्पोस्टिंग को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी व्यवहार परिवर्तन के लिए व्यापक सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत अभियान है। इसलिए ग्राम पंचायत स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रमों, स्वच्छता रैलियों, ग्राम सभाओं एवं अन्य माध्यमों से लोगों को अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाए।

नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 की तैयारियों पर जोर, घरघोड़ा एवं रायगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित ग्राम पंचायतवार एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश, सितंबर 2026 एवं मार्च 2027 के लक्ष्यों पर विशेष फोकस कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के मार्गदर्शन में मंगलवार को जनपद पंचायत घरघोड़ा एवं जनपद पंचायत रायगढ़ के सभा कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित सभी घटकों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीईओ द्वारा की गई, जिसमें दोनों जनपदों के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की ब्लॉक स्तरीय टीम उपस्थित रही। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं की प्रगति का आकलन किया। स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, 4-डस्टबिन प्रणाली एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष निर्देश समीक्षा बैठक के दौरान एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 के तहत ग्राम पंचायतवार (जीपी-वाईस) एक्शन प्लान की गहन समीक्षा की गई। सभी ग्राम पंचायतों को निर्धारित श्रेणीकरण के अनुरूप अपनी कार्ययोजना तैयार करने तथा समयबद्ध तरीके से उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में घर-घर से कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत बनाने, स्रोत स्तर पर सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा देने, 4-डस्टबिन प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने तथा सेग्रीगेशन शेड के नियमित संचालन पर विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, घरेलू कम्पोस्टिंग को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी व्यवहार परिवर्तन के लिए व्यापक सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत अभियान है। इसलिए ग्राम पंचायत स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रमों, स्वच्छता रैलियों, ग्राम सभाओं एवं अन्य माध्यमों से लोगों को अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाए। नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 17, 2026

12 साल 
विश्वास के 
विकास के 
जनकल्याण के 
#12years

@pmoindia_official
@narendramodi 
@vishnudeosai 
@chhattisgarhcmo

12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के #12years @pmoindia_official @narendramodi @vishnudeosai @chhattisgarhcmo

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 17, 2026

लैलूंगा में पहाड़ी कोरवा परिवारों के सर्वे हेतु सर्वे दलों को मिला विशेष प्रशिक्षण

81 परिवारों का होगा डिजिटल डाटा संकलन

 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के अंतर्गत आने वाले पहाड़ी कोरवा परिवारों के समग्र विकास और शासन की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत लैलूंगा के सभा कक्ष में मंगलवार को पहाड़ी कोरवा परिवारों के हाउसहोल्ड डाटा कैप्चर कार्य हेतु गठित सर्वे दलों का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 प्रशिक्षण कार्यक्रम में लैलूंगा विकासखंड के सभी सर्वे दलों को मोबाइल आधारित सर्वे एप्लीकेशन के माध्यम से परिवारों की जानकारी संकलित करने, दस्तावेजों के सत्यापन, पात्रता निर्धारण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संतृप्तिकरण संबंधी जानकारी विस्तार से प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य सर्वे कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि शासन द्वारा जारी नवीन परिसीमन आदेश के अनुसार जिला रायगढ़ के कुल 28 ग्रामों में 556 पहाड़ी कोरवा परिवारों की पहचान की गई है, जिनकी कुल जनसंख्या 2385 है। इनमें से लैलूंगा विकासखंड के 10 ग्रामों में 81 पहाड़ी कोरवा परिवार निवासरत हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 321 है। इन सभी परिवारों का विस्तृत सामाजिक एवं आर्थिक डाटा एकत्रित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
 प्रशिक्षण में सर्वे दलों को मोबाइल सर्वे एप के उपयोग की चरणबद्ध जानकारी दी गई। परिवारवार विवरण दर्ज करने, आधारभूत दस्तावेजों के सत्यापन, बैंकिंग, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं को ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही सर्वे के दौरान आने वाली तकनीकी एवं व्यवहारिक चुनौतियों तथा उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग रायगढ़ के मास्टर ट्रेनर्स श्री आरिफ खान एवं सुश्री मनीषा चौहान ने सर्वे दलों को मोबाइल एप का लाइव डेमो देकर हाऊस होल्ड की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि सही और प्रमाणिक जानकारी का संकलन ही शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आधार बनेगा।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार पीवीटीजी पहाड़ी कोरवा परिवारों का सर्वे विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है

लैलूंगा में पहाड़ी कोरवा परिवारों के सर्वे हेतु सर्वे दलों को मिला विशेष प्रशिक्षण 81 परिवारों का होगा डिजिटल डाटा संकलन विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के अंतर्गत आने वाले पहाड़ी कोरवा परिवारों के समग्र विकास और शासन की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत लैलूंगा के सभा कक्ष में मंगलवार को पहाड़ी कोरवा परिवारों के हाउसहोल्ड डाटा कैप्चर कार्य हेतु गठित सर्वे दलों का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लैलूंगा विकासखंड के सभी सर्वे दलों को मोबाइल आधारित सर्वे एप्लीकेशन के माध्यम से परिवारों की जानकारी संकलित करने, दस्तावेजों के सत्यापन, पात्रता निर्धारण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संतृप्तिकरण संबंधी जानकारी विस्तार से प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य सर्वे कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि शासन द्वारा जारी नवीन परिसीमन आदेश के अनुसार जिला रायगढ़ के कुल 28 ग्रामों में 556 पहाड़ी कोरवा परिवारों की पहचान की गई है, जिनकी कुल जनसंख्या 2385 है। इनमें से लैलूंगा विकासखंड के 10 ग्रामों में 81 पहाड़ी कोरवा परिवार निवासरत हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 321 है। इन सभी परिवारों का विस्तृत सामाजिक एवं आर्थिक डाटा एकत्रित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण में सर्वे दलों को मोबाइल सर्वे एप के उपयोग की चरणबद्ध जानकारी दी गई। परिवारवार विवरण दर्ज करने, आधारभूत दस्तावेजों के सत्यापन, बैंकिंग, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं को ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही सर्वे के दौरान आने वाली तकनीकी एवं व्यवहारिक चुनौतियों तथा उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग रायगढ़ के मास्टर ट्रेनर्स श्री आरिफ खान एवं सुश्री मनीषा चौहान ने सर्वे दलों को मोबाइल एप का लाइव डेमो देकर हाऊस होल्ड की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि सही और प्रमाणिक जानकारी का संकलन ही शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आधार बनेगा। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार पीवीटीजी पहाड़ी कोरवा परिवारों का सर्वे विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 17, 2026

जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण पर फोकस

सिंगल विंडो सिस्टम, अनुदान, भूमि और क्लीयरेंस संबंधी मामलों की हुई विस्तृत समीक्षा

एमओयू एवं प्रस्तावित निवेश परियोजनाओं की प्रगति पर हुआ मंथन

जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सृजन सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, निवेश संबंधी लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा औद्योगिक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती अंजू नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्पंज आयरन एवं पावर प्लांट इकाइयों के प्रतिनिधि, शासन से एमओयू निष्पादित इकाइयों तथा आईओआई प्रमाण-पत्र धारित उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 बैठक में मुख्य महाप्रबंधक ने एजेंडा बिंदुओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण करते हुए निवेश संवर्धन एवं औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। इस दौरान जिले में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने तथा सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में ब्याज अनुदान, स्थायी पूंजी निवेश अनुदान, परियोजना प्रतिवेदन, उत्पादन प्रमाण-पत्र, मंडी शुल्क एवं स्टाम्प शुल्क छूट तथा मार्जिन मनी अनुदान से जुड़े लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। संबंधित विभागों को इन मामलों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया। औद्योगिक विकास से जुड़े आधारभूत विषयों के अंतर्गत लैंड बैंक, औद्योगिक भूमि, निजी भूमि अर्जन एवं शासकीय भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। साथ ही केंद्र सरकार की निवेश प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
 बैठक में जिला स्तर पर लंबित इंडस्ट्रियल क्लीयरेंस, एमओयू, इन्विटेशन टू इन्वेस्ट तथा अभिस्वीकृति पत्र प्राप्त इकाइयों की स्थापना में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। उद्योग प्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं लंबित मामलों को रखा, जिनके समाधान के लिए आवश्यक समन्वय एवं कार्यवाही पर विचार किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे ने उद्योग प्रतिनिधियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।

जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण पर फोकस सिंगल विंडो सिस्टम, अनुदान, भूमि और क्लीयरेंस संबंधी मामलों की हुई विस्तृत समीक्षा एमओयू एवं प्रस्तावित निवेश परियोजनाओं की प्रगति पर हुआ मंथन जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सृजन सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, निवेश संबंधी लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा औद्योगिक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती अंजू नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्पंज आयरन एवं पावर प्लांट इकाइयों के प्रतिनिधि, शासन से एमओयू निष्पादित इकाइयों तथा आईओआई प्रमाण-पत्र धारित उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य महाप्रबंधक ने एजेंडा बिंदुओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण करते हुए निवेश संवर्धन एवं औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। इस दौरान जिले में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने तथा सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में ब्याज अनुदान, स्थायी पूंजी निवेश अनुदान, परियोजना प्रतिवेदन, उत्पादन प्रमाण-पत्र, मंडी शुल्क एवं स्टाम्प शुल्क छूट तथा मार्जिन मनी अनुदान से जुड़े लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। संबंधित विभागों को इन मामलों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया। औद्योगिक विकास से जुड़े आधारभूत विषयों के अंतर्गत लैंड बैंक, औद्योगिक भूमि, निजी भूमि अर्जन एवं शासकीय भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। साथ ही केंद्र सरकार की निवेश प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी साझा की गई। बैठक में जिला स्तर पर लंबित इंडस्ट्रियल क्लीयरेंस, एमओयू, इन्विटेशन टू इन्वेस्ट तथा अभिस्वीकृति पत्र प्राप्त इकाइयों की स्थापना में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। उद्योग प्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं लंबित मामलों को रखा, जिनके समाधान के लिए आवश्यक समन्वय एवं कार्यवाही पर विचार किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे ने उद्योग प्रतिनिधियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 17, 2026