हसनपुर: हसनपुर थाना क्षेत्र में बैटरी-इनवर्टर की दुकान में दिनदहाड़े चोरी, खुलासा न होने पर पीड़ित ने वीडियो किया वायरल
बेखौफ चोरों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए संभल बस स्टैंड चौराहे पर एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। संभल रोड लालबाग निवासी नफीस (पुत्र लतीफ) संभल बस स्टैंड चौराहे पर इनवर्टर-बैटरी की दुकान चलाते हैं। नफीस जुमे की नमाज अदा करने मस्जिद गये थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि शातिर निगाहें उनके गल्ले पर ही टिकी हैं। जैसे ही नफीस दुकान से हटे।