मौदहा: अरतरा गांव में वन विभाग ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित आरा मशीन को लिया कब्जे में
मंगलवार को दोपहर में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों की शिकायत पर वन प्रभागीय अधिकारी के निर्देशन में मौदहा वन विभाग की टीम व कोतवाली पुलिस ने अरतरा गांव में स्थापित अवैध आरा मशीन को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।मौदहा विकासखंड के परछछ गांव में तीन वर्ष पूर्व अवैध रूप से चल रही आरा मशीन को वन विभाग द्वारा सीज किया गया था।