सुल्तानपुर: विनायकपुर में ₹65 हजार बकाया वसूलने गए बिजली विभाग के कर्मियों के साथ पिस्टल दिखाकर की गई मारपीट
कुड़वार थानाक्षेत्र के विनायकपुर में बिजली विभाग की टीम राजस्व वसूली करने पहुंची। जहां 65 हजार बकाये पर कनेक्शन काटने के समय आशू शुक्ला और उसके दो भाइयों ने संविदा कर्मी अतुल तिवारी पर पिस्टल तान दी। गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने केस दर्जकर लिया है।