सुल्तानपुर: एसपी आफिस में आबकारी निरीक्षक को एसपी सोमेन वर्मा ने उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने एसपी आफिस में आबकारी निरीक्षक महेंद्र कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। एसपी ने कहा कि वर्ष 2023-24 में अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री, आयात-निर्यात पर प्रतिबंध, रोकथाम लगाने में महेंद्र कुमार का योगदान सराहनीय रहा, जिसके लिए वह बधाई के पात्र है।