काको: हाटी मोड़ पर चोर उच्चकों का दुस्साहस,थाना के गाड़ी के सामने ही दोघरा गांव का चोर ले उड़ा सामान, सीसीटीवी वीडियो वायरल
जहानाबाद के काको प्रखंड के हाटी मोड़ पर चोर उचक्कों का हौसला काफी बढ़ गया है जहां कुछ दिन पूर्व भी एक ज्वेलरी दुकान से भीषण चोरी की घटना सामने आई थी तो अब एक और घटना जो कि मंगलवार शाम को घटित हुई जहां एक किराना दुकान के पास से एक चोर ने दुकान स्टाफ को चकमा देकर एक बोरी में रखे सामान को लेकर फरार हो गया जबकि उक्त चोर का दुस्साहस इस बात से लगाया जा सकता है।