कासगंज: जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्ती, 357 चालान और मोडिफाइड साइलेंसर वाले 2 वाहन किए गए सीज
कासगंज पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 357 वाहन चालकों के चालान किए गए और 2 मोटरसाइकिलों को मोडिफाइड साइलेंसर के कारण सीज किया गया। अभियान में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना और मोबाइल के उपयोग जैसे मामलों पर कार्रवाई हुई।