गायघाट: बाघाखाल में पशुपालन विभाग द्वारा पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन, पशुपालकों को मिली जानकारी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बाघाखाल गांव में बिहार सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से सोमवार सुबह करीब दस बजे में एक दिवसीय पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह एवं स्थानीय मुखिया विभा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।