हुज़ूर: परवलिया इलाके में जमीन बेचने के नाम कपड़ा व्यापारी के साथ की गई ₹13 लाख की ठगी, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Huzur, Bhopal | Oct 7, 2024 भोपाल के परवलिया इलाके में तीन शातिर जालसाजों ने जमीन बेचने का झांसा देकर एक कपड़ा व्यापारी से13 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।