हुज़ूर: छोला मंदिर पुलिस ने किशोरी की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
Huzur, Bhopal | Oct 7, 2024 भोपाल के छोला मंदिर थाना पुलिस ने एक किशोरी की शिकायत पर उसके मकान में किराए से रहने वाले युवक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट एवं पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में परिवार के साथ रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी नौवीं की छात्रा है। उसके मकान में सादाब नाम का युवक ऊपर की मंजिल पर किराए से रहता है।