हुज़ूर: मिसरोद इलाके में पुताई का ठेका लेकर ठेकेदार ने महिला का नहाते हुए बनाया वीडियो व कई बार किया दुष्कर्म, शिकायत दर्ज
Huzur, Bhopal | Oct 7, 2024 भोपाल के मिसरोद इलाके में रहने वाली महिला से ज्यादती मामला सामने आया है। आरोपी ने पीडिता का पर्सनल वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसके जेवरात भी हड़प लिए। जब महिला ने पुलिस में शिकायत की बात कही, तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। अब शादी से इनकार करने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।