हुज़ूर: भोपाल में 1814.18 करोड़ का ड्रग्स पकड़ा गया, जेल में तैयार हुआ तस्करों का नेटवर्क
Huzur, Bhopal | Oct 7, 2024 भोपाल के बगरौदा गांव स्थित प्लॉट नंबर एफ-63 में ड्रग्सकी फैक्ट्री चल रही थी। इसकी भनक भोपाल पुलिस को तब लगी जब गुजरात एटीएस और एनसीबी की 15 सदस्यीय टीम ने फैक्ट्री पर दबिश दी। कवर देने कटारा हिल्स पुलिस फैक्ट्री के बाहर तैनात थी। शनिवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई ने एटीएस अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए।