डिंडौरी: डिंडौरी में कबीर जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा, भारी संख्या में कबीर पंथी हुए शामिल
जिला मुख्यालय डिंडौरी में महान संत कबीर दास कि जयंती के अवसर पर कबीर पंथी समाज के द्वारा भव्य कलश और शोभा यात्रा सोमवार शाम 4:00 निकाली गई। गौरतलब है कि संत कबीर दास के प्रकट उत्सव को लेकर हर्षोल्लास के साथ कबीर अनुयायियों ने बाजे गाजे और जयकारों के साथ शोभा यात्रा निकाली शोभा यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधि भारी संख्या में कबीर अनुनाई शामिल हुए ।