बख्शी का तालाब: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने इटौंजा में लगाया जाम, अधिकारियों ने समझाकर खुलवाया रास्ता
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जलभराव से हो रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान