बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में नाबालिग को गोली मारने के मामले में केस दर्ज
Barh, Patna | Oct 4, 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गाँव में पार्टी के दौरान एक नाबालिग को गर्दन मे गोली मारने के मामले मे जख्मी के माँ नीतू देवी के बयान पर बाढ़ थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले मे बेढ़ना के ही करण कुमार तथा घनसुनपुर निवासी कौशल कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है । मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।