सिंगरौली: जरहा के बरे घाट पर युवक का शव मिला, हादसा, आत्महत्या या हत्या? पुलिस कर रही जांच, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं
सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा म्यार नदी बरे घाट पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह हादसा है या आत्महत्या या फिर हत्या अभी सस्पेंस बरकरार है। हालांकि माड़ा पुलिस तीनों एंगल से जांच में जुटी है। वही परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।