सिंगरौली: एनसीएल निगाही ने CSR के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, 175 लोगों का हुआ निःशुल्क जांच
आज दिनांक 9/03/2025 को निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री सुमन सौरभ के मार्गदर्शन मे निगाही स्थित वार्ड संख्या 23 मे सी. एस.आर. के अंतर्गत नि:चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 175 लोगो के सामान्य चिकित्सीय परीक्षण करते हुए नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। लाभार्थियों मे मुख्यतया बुजुर्ग, महिला एवं बच्चे शामिल रहे।