सिंगरौली: खुटार पुलिस चौकी में होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
खुटार चौकी में आगमी पड़ने वाले त्योहार होलिका दहन, होली व रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। एसपी मनीष खत्री के निर्देश एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक के दौरान खुटार चौकी प्रभारी साहब लाल सिंह परिहार ने उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों से सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की।