सिंगरौली: सेन समाज के जिला अध्यक्ष रामानुग्रह बने, श्याम बिहारी कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त, मल्हार पार्क में बैठक में निर्णय लिया गया
मल्हार पार्क बैढ़न सेन समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 25 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले सेन जयंती के कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श करने के बाद सहमति बनाई गई। जिसमें सेन समाज ने रामानुग्रह को जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी नापित को कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित किया गया है।