बरेली: अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट्रेक प्रथम कोर्ट ने पत्नी की हत्या के मामले में पति और सास-ससुर को सुनाई फांसी की सजा
बरेली अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट्रेक प्रथम कोर्ट ने पत्नी की गला काटकर हत्या करने के मामले में पति और सास ससुर को सुनाई फांसी की सजा।मकसद अली ने 1 मई 2024 की शाम को फरहा की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी।पूरे मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। वही आज न्यायालय द्वारा मकसद अली और उसके माता-पिता को फांसी की सजा सुनाई है।