बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के मदनापुर की रहने वाली महिला की सड़क हादसे में हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मीरगंज थाना क्षेत्र के मदनापुर के रहने वाली महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला का नाम काजल बताया जा रहा है।