गोरखपुर: टाउनहॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2007 दंगों के न्याय के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका
2007 में गोरखपुर शहरी इलाके में भीषण सांप्रदायिक दंगे हुए थे इस मामले में जान और माल दोनों का नुकसान हुआ था। दंगे में अलग-अलग कई मुकदमे कायम हुई और सैकड़ो लोगों को आरोपी बनाया गया लेकिन अभी तक इस मामले में किसी को भी सजा नहीं मिली। आजाद अधिकार सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने 2007 दंगों में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने की कसम खाई है।