गोरखपुर: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिले में राजनीतिक पार्टियों के बैनर को सरकारी दफ्तरों से हटाने का काम हुआ शुरू
आदर्श आचार संहिता पूरे देश में लागू कर दी गई है। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान होगा। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सरकारी दफ्तरों से राजनीतिक बैनर पोस्टर को हटाने का काम जिला प्रशासन द्वारा तेजी से किया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों से राजनीतिक बैनर पोस्टर हटाने के बाद शहर के विभिन्न स्थानों से भी राजनीतिक बैनर पोस्टर हटाने का काम किया जाएगा।