गोरखपुर: कैंट पुलिस ने चोरी की लोडर के साथ एक आरोपी को सिंघडिया से किया गिरफ्तार
कैट पुलिस ने चोरी की लोडर के साथ एक आरोपी अजय चौधरी को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों कैंट थाना क्षेत्र से एक दुकान के सामने से लोडर चोरी हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से चोरी से सुराग लगाते हुए आज आरोपी को गिरफ्तार कर इसकी निशानदेही पर लोडर को बरामद कर लिया है।आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने इसे जेल भेज रवाना कर दिया।