गोरखपुर: गोरखपुर एम्स में सांसद निधि से बने हुए शेड का सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने किया लोकार्पण
गोरखपुर एम्स में प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं लेकिन मुख्य द्वार से लेकर ओपीडी भवन तक कहीं भी शेड न होने की वजह से गर्मी, जाड़ा, बरसात तीनों मौसम में आने वाले मरीज और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी के मद्देनजर सदर सांसद ने अपनी निधि से गोरखपुर एम्स में एक शेड का आज लोकार्पण किया है।