गोरखपुर: पैडलेगंज चौकी इंचार्ज अंजय कुमार सिंह ने मोबाइल लूट के आरोपी को रचित हॉस्पिटल के पास से किया गिरफ्तार
12 मार्च को रचित हॉस्पिटल के पास से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी राजेश लोना पैडलेगंज चौकी इंचार्ज अंजय कुमार सिंह ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से लूट का मोबाइल व नगदी बरामद किया गया है। आरोपी ने दिसंबर माह में भी छात्रसंघ चौराहे पर लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।